Word | English Meaning | Hindi Meaning |
---|---|---|
Menarcheal age | The time elapsed from menarche, expressed in years | रजोदर्शन से व्यतीत हुआ समय जिसे वर्षों में अभिव्यक्त किया जाता है | |
Mental aberration | Any deviation from normal mental functions | मस्तिष्क के सामान्य कार्यो से विचलन, मानसिक विचलन |
Mental age | The age determined on the basis of mental ability of a person which is measured by standard intelligence tests | किसी व्यक्ति की मानसिक क्षमता पर आधारित ज्ञात की गई आयु जिसे प्रामाणिक बुद्धि परीक्षणों द्वारा मापा जाता है | |
Metabolic acidosis | Acidosis due to an increase in acids other than the carbonic acid which may be due to excessive ingestion of acids,ketosis,impairment of liver function, vomiting diarrhoea, dehydration, starvation and renal disease,etc. | कार्बोनिक अम्ल के अतिरिक्त अन्य अम्लों के बढ़ जाने से उत्पन्न अम्लरक्त्ता जो अधिक मात्रा में अम्लों ग्रहण करने, कीटोनमयता, यकृत के कार्य के अवरुद्ध हो जाने, उल्टी, दस्त, निर्जलीकरण (खुशकी) होने तथा भूखों रहने की अवस्था एवं वृक्क रोग आदि में होती हैं | |
Metabolic alkalosis | Alkalosis caused by loss of acid by excessive vomiting, loss of potassium from the body and ingestion of sodium bicarbonate in excess | अत्यधिक उल्टियों हो जाने पर अम्ल की हानि होने, शरीर से पोटेशियम की हानि होने तथ सोडियम बाइकार्बोनेट के अधिक मात्रा में सेवन करने से उत्पन्न क्षारमयता |
Methyl alcohol or wood alcohol | Alcohol obtained from the distillation of wood and having the chemical formula CH3OH. It is used as a solvent, for fuel and as an additive for denaturing ethyl alcohol. It is not fit for human consumption | एल्कोहॉल जो लकड़ी के आसवन से प्राप्त होता है | और जिसका रासायनिक सूत्र CH3OH है विलायक के रूप में, ईधन के लिए तथा इथाइल एल्कोहॉल को विकृत करने के लिए योगशील के रूप में इसका प्रोयग किया जाता है | यह मानव उपयोग के लिए उचित नहीं है |
Microcytic anemia | Anemia in which the red blood cells become abnormally small | ऐसी रक्ताल्पता जिसमें लाल रक्त कोशिकाएँ असामान्य रूप से छोटी हो जाती है | |
Microscpoic anatomy | Histology. Study of the structures by using a microscope, which cannot be seen with the naked eyes | ऊतक विज्ञान | नग्न नेत्रों से दिखाई न दे सकने वाली संरचनाओ का सूक्ष्मदर्शी द्वारा अध्ययन |
Miners C. | dochmiasis. | अंकुशकृमिरोग |
Minor agglutinin , partial agglutinin | An immune agglutinin of present in the blood in lesser concentration than the major agglutinin | एक रोगक्षम एग्लुटिनिन जो मुख्य एग्लुटिनिन की कम सान्द्रता रक्त में विद्यमान रहता है, |
Missed abortion | Retention of a dead foetus in the uterus for at least 4 months after its death | अलक्षित या लीन गर्भ स्त्राव, मृत भूर्ण का उसकी मृत्यु के पश्चात् कम से कम चार माह तक गर्भाशय में ठहरे रहना |
Morbid anatomy, pathological anatomy | Study of the abnormal, diseased or injured structures | असामान्य, रोगग्रस्त अथवा क्षतिग्रस्त संरचनाओं का अध्ययन |
Motor agraphia | Inability to write due to muscular in coordination | पेशीय असमंजन के कारण लिखने में असमर्थता |
Negative accommodation | Adjustment of eye for seeing the objects of long distances by relaxation of the ciliary muscles | सिलियरी पेशियों के शिथिलन के द्वारा आँख का दूर की वस्तुओं को देखने के लिए समायोजन |
Nicotinic acid | A member of the vitamin B complex | विटामिन बी कमप्लैक्स का एक सदस्य |
Nitric acid | Nitric acid | शोरे का तेजाब |
Optic agraphia | Inability to copy the words | शब्दों की नक्ल करने में असमर्थता |
Organic acid | An acid containing the carbon atom | कार्बन परमाणु-युक्त अम्ल |
Oxalic Acid | It is the strongest organic acid and is poisonous and its solution is effective in removing the ink and rust stains from cloth | यह सबसे तेज आर्गेनिक अम्ल होता है और विषैला होता है | इसका घोल स्याही एवं कपडे पर से जंग के निशान मिटने के लिए प्रभावकारी होता है |
Palmar Arch | Arch formed in the palm | हथेली में बना चाप |
Para-aminosalicylic acid PAS | A drug used in tuberculosis | पैरा-अमिनोसैलीसिलिक अम्ल या पास, तपेदिक रोग में दी जाने वाली एक औषधि |
Pathological amenorrhea | Stoppage of menstruation due to some organic disease | किसी आंगिक रोग के कारण होने वाला अनार्तव, विकृतिजन्य अनार्तव |
Pelvic abscess | Abscess of the pelvic peritoneum | श्रोणि पैरीटोनियम का फोड़ा |
Pendulous abdomen | The abdomen hanging down over the pubis, due to excessively relaxed anterior abdominal wall | अग्र उदर भित्ति के अत्यधिक शिथिल हो जाने के कारण जघ्नस्थि पर लटका हुआ पेट |
Perivesical abscess | Abscess around the urinary bladder | मूत्राशय के चारों ओर का फोड़ा |
Pernicious anemia | A chronic macrocytic anemia occurring in 50-80 year old people due to failure of the stomach to secrete enough intrinsic factor for the intestinal absorption of Vit. B12, the extrinsic factor, in the absence of hydrochloric acid, which is characterized by weakness, sore tongue, lemon yellow colored skin, tingling and numbness of the extremities, dyspnea on exertion palpitation and at times angina pectoris due to anoxia of the heart muscle and in some cases swelling of the feet and ankles | एक जीर्ण वृहत लोहित कोशिका रक्ताल्पता या मैक्रोसाइटिक अनीमिया जो विटामिन बी12 जो एक बहिरस्थ कारक होता है, के आँत से अवशोषित होने के लिए, हाइड्रोक्लोरिक ऐसिड की अनुपस्थिति में आमाशय के द्वारा अंतस्थ कारक के उचित मात्रा में स्त्रावित न होने से 50 से 80 वर्ष तक की आयु के लोगों में होता है, जिसमें कमजोरी हो जाती है, जीभ फटी-फटी सी हो जाती है, त्वचा का रंग नीबू के समान पीला पड़ जाता है, हाथ पैरो में झनझनाहट होती है एवं सुन्नता हो जाती है, थोडा-सा परिश्रम करने पर सांस फूलने लगता है, दिल की धड़कन बढ़ जाती है तथा कभी-कभी ह्रदय पेशी में अनॉक्सिया (ऑक्सीजन की कमी) हो जाने से ह्रदयशूल (दिल में दर्द) उठता है और किन्ही-किन्ही मामलों में पंजों एवं टखनों पर सुजन हो जाती है, प्रणाशी रक्ताल्पता |
Physiologic antidote | Antidote which counteracts the effects of the poison by producing the opposing physiologic effects | ऐसा प्रतिकारक जो विष के विरुद्ध शरीर वृत्तिक प्रभावों को उत्पन्न करके उसके प्रभावों को निष्फल करता है | |
Physiological amenorrhoea | Absence of menstruation before puberty and its stoppage during pregnancy, lactation and after menopause, not related to any organic disease | यौवनारम्भ से पूर्व आर्तव स्त्राव का अभाव तथा गर्भवस्था, दुग्ध स्त्रवण काल में एंव रजोनिव्रत्ति के पश्चात् आतर्व रुक जाना जो किसी आंगिक रोग से सम्बन्धित नहीं होता |
Pituitary cachexia | Cachexia due to atrophy of the pituitary gland | पीयूष ग्रंथि के अपक्षय से होने वाली क्षीणता एवं दुर्बलता |
Plantar Arch | Arch formed in the sole of the foot | पैर के तलवे में बना चाप |